फ़ॉलोअर

मंगलवार, 14 अगस्त 2012

Naman Hai Un Veer Jawano Ko *** नमन है उन वीर जवानों को ***


नमन है उन वीर जवानों को 
जो देश की खातिर कुर्बान हुए 
देश पर मर मिटनेवाले
वे वीर देश की शान हुए

खोया जब माँ ने लाल को अपने
खोया जब सुहागन ने सुहाग को अपने
कई बच्चों ने अपने पिता को खोया
तब जाकर ये दिन आया है

उनकी कुर्बानी से हमारी आजादी है
इस आजादी को ना यूँ बर्बाद करे
भारत माँ की रक्षा कर 
उन वीरों की शहादत को
उनकी कुर्बानी को साकार करे

रहे तिरंगा ऊँचा सदा
निरंतर गतिमान भारत देश रहे
उन्नति , प्रगति, शिक्षा , सम्मान 
सभी भारतीय को मिले

ना हो ऊँच - नीच का भेदभाव 
ना जात  - पात पर हम लड़े
सभी परमात्मा के बंदे है
पहले इंसानियत की बात करे.. 

गर्वित करे भारत माँ को
उज्जवल उनका दामन करे
चहू ओर सुख समृद्धि फैलाये...
आशाओं के नए दीप जलाये..

शहीदों ने आजाद भारत देश 
किया है हमारे हवाले..
इसको अपना घर बनाए
ना कोई कुकर्म हो यहाँ
ना कोई कुकर्मी जन्मे

रहे कोशिश सदा यही की,,
तिरंगा खड़ा रहे शान से
और सबसे ऊँचा लहराए..

नमन है उन वीर जवानों को 
जो देश की खातिर कुर्बान हुए
देश पर मर मिटनेवाले
वे वीर देश की शान हुए

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 

26 टिप्‍पणियां:

  1. वीर जवानों को नमन
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!


    सादर


    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत प्यारी रचना रीना.....
    आज़ादी के पावन पर्व पर तुम्हें भी ढेरों शुभकामनाएं...
    विचारों की आज़ादी सदा मिलती रहे.
    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. नमन है उन वीर जवानों को
    जो देश की खातिर कुर्बान हुए
    देश पर मर मिटनेवाले
    वे वीर देश की शान हुए
    ....हमें अपने शहीदों पर नाज़ है .
    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें ......!!!

    जवाब देंहटाएं
  4. रहे तिरंगा ऊँचा सदा
    निरंतर गतिमान भारत देश रहे
    उन्नति , प्रगति, शिक्षा , सम्मान
    सभी भारतीय को मिले

    भावों की उत्तम अभिव्यक्ति।

    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  5. गर्वित करे भारत माँ को
    उज्जवल उनका दामन करे
    चहू ओर सुख समृद्धि फैलाये...
    आशाओं के नए दीप जलाये.

    बेहतरीन !
    स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर रचना...
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर रचना. आज़ादी-पर्व पर ढ़ेरों शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  8. स्वतंत्रता दिवस पर शुभ कामनाएं । इस सुंदर रचना के लिये बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  9. धन्यवाद सर |||||
    स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  10. हम जैसे ना कद्रे लोगों को आजादी की कद्र कहाँ,आजादी क्या होती है ये वही समझते हैं ,जिन्होंने अपने वतन की आजादी के लिए जंग की थी.अपनी जाने निछावर करके भारत को आजाद कराया.उन शहीदों को मेरा भी सलाम ,जिनकी वजह से आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं.
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!



    मोहब्बत नामा
    मास्टर्स टेक टिप्स

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत खूबसूरत रचना………………स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत खूबसूरत रचना………………स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  13. अच्छी कोशिश है

    मुबारक हो आजादी की वर्षगांठ

    जवाब देंहटाएं
  14. रहे कोशिश सदा यही की,,
    तिरंगा खड़ा रहे शान से
    और सबसे ऊँचा लहराए..
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!
    जय हिंद

    जवाब देंहटाएं
  15. वाह! आपको भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  16. वाह! आपको भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  17. आपको और आपके पाठकों को स्वंतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये....

    जय हिंद

    from:-तकीनीकी gyan ब्लॉग

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत खूब...

    स्वतंत्रता दिवस की बहुत बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत सुन्दर लिखा है ।

    जवाब देंहटाएं
  20. लाजवाब ... सुन्दर रचना ...
    १५ अगस्त की बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत सुन्दर रचना
    (देर से टिप्पणी के लिए क्षमा)

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...