|
नमन है उन वीर जवानों को
जो देश की खातिर कुर्बान हुए
देश पर मर मिटनेवाले
वे वीर देश की शान हुए
खोया जब माँ ने लाल को अपने
खोया जब सुहागन ने सुहाग को अपने
कई बच्चों ने अपने पिता को खोया
तब जाकर ये दिन आया है
उनकी कुर्बानी से हमारी आजादी है
इस आजादी को ना यूँ बर्बाद करे
भारत माँ की रक्षा कर
उन वीरों की शहादत को
उनकी कुर्बानी को साकार करे
रहे तिरंगा ऊँचा सदा
निरंतर गतिमान भारत देश रहे
उन्नति , प्रगति, शिक्षा , सम्मान
सभी भारतीय को मिले
ना हो ऊँच - नीच का भेदभाव
ना जात - पात पर हम लड़े
सभी परमात्मा के बंदे है
पहले इंसानियत की बात करे..
गर्वित करे भारत माँ को
उज्जवल उनका दामन करे
चहू ओर सुख समृद्धि फैलाये...
आशाओं के नए दीप जलाये..
शहीदों ने आजाद भारत देश
किया है हमारे हवाले..
इसको अपना घर बनाए
ना कोई कुकर्म हो यहाँ
ना कोई कुकर्मी जन्मे
रहे कोशिश सदा यही की,,
तिरंगा खड़ा रहे शान से
और सबसे ऊँचा लहराए..
नमन है उन वीर जवानों को
जो देश की खातिर कुर्बान हुए
देश पर मर मिटनेवाले
वे वीर देश की शान हुए
|
|---|
poem,poem for children,current article,article about children,hindi poem ,story, short story,hindi quote,short quote,hindi short quote,love quote,hate quote,hindi poem
नमन है उन वीर जवानों को लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नमन है उन वीर जवानों को लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 14 अगस्त 2012
Naman Hai Un Veer Jawano Ko *** नमन है उन वीर जवानों को ***
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)