फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 14 जून 2013

Tere Aane se ....तेरे आने से.....


तेरे आने से सँवर जाउँगी
तेरे जाने से बिखर जाउँगी ......
सोना चाँदी , हीरा , मोती 
श्रृंगार नहीं है मेरा
तेरी मीठी नजरों से 
अब खुद को सजाउंगी.......
तेरी बातों में आशियाँ बनाउंगी
तेरी खुशियों का मांगटीका 
बनाकर माथे लगाउंगी .........
तेरे गीतों को मै कान की बालियाँ बनाउंगी ....
तेरे प्यार की चुनर ओढ़ मै निखर जाउँगी .......
तेरे आने से सँवर जाउँगी
तेरे जाने से बिखर जाउँगी ......
तेरे रंग में रंग जाउँगी
तेरे ढ़ंग में ढल जाउँगी ......
हर वादियों में अब तुम्हें
मै ही नजर आउंगी 
तेरे आने से सँवर जाउँगी
तेरे जाने से बिखर जाउँगी ......


-->






शनिवार, 11 मई 2013

Jhut Jhut Ya Sacha Pyaarझूठा झूठ या सच्चा प्यार ....



सच के साथ ही 
झूठ भी चलता है कहीं- कहीं 
कुछ -कुछ थोड़ा कुछ
जिसे तुम्हारी नजर से छुपाया है.......
उसे बाहर निकालूँ तो न जाने 
कितनी ही बाते सामने आएँगी ......
जो तुमसे झूठ कहा है मैंने
या कभी कहा ही नहीं....
पर्त- दर-पर्त झूठ का पर्दा 
खुलता ही जायेगा
कुछ छोटा झूठ , कुछ बड़ा झूठ
कुछ वजह लिए , कुछ बेवजह सा....
तुमने कहा तुम्हे नीला रंग पसंद है
मैंने भी तुम्हारी हाँ में हाँ मिला दी .....
तुमने कहा मुझे तुम पहली ही
 नजर में पसंद आ गयी थी  ......
अब मैं क्या कहूँ
जरुरी नहीं जो तुम्हारे साथ हुआ
वो मेरे साथ भी हो
पर तुम्हारी खुशी के लिए .....
चलो हाँ ... एक झूठ और
पहले भी न जाने कितने ही झूठ बोली हूँ ......
और अब भी बोल रही हूँ
और आगे भी न जाने कितने ही झूठ बोलने पड़े
कभी तुम्हें पा लेने की इक्षा से 
कभी तुम्हें खो देने के डर से...
ये सही है या गलत पता नहीं .......
पर कभी तुम मेरे झूठ को पकड़ भी लो
तो उसे मेरे प्यार से सजा देना
एक बार ऐसा करके तो देखना ......
फिर देखना मेरे झूठ का रंग
और बताना मुझे 
झूठ ज्यादा झूठा है....
या प्यार जादा सच्चा.....

बस यूँ ही 
सच में नहीं पता झूठ जादा झूठा है या प्यार जादा सच्चा.. आप बताइए...

:-)

शनिवार, 23 मार्च 2013

ibadat इबादत ...

-->


तेरी मोहब्बत इबादत है मेरी .....
तू है , तुझसे है,, ये चाहत मेरी
ख़त्म न हो कभी ये इबादतों का सिलसिला
प्रार्थना में माँगी हमने ....
हरदम मोहब्बतें तेरी.....


बेचैनी इधर भी है उधर भी .....
आग इधर भी लगीं है उधर भी
ना जाने कौन किसकी पहलू में है .....
कौन किसकी आगोश में
बस दो दिल पिघल रहे हैं ....
एक - दुसरे की पनाहों में
शमाँ जल रही है इश्क की.....
रोशन चिराग इधर भी है उधर भी....


रविवार, 10 मार्च 2013

Tera Ahsas तेरा अहसास....



तुमसे मिलने का वो पहला अहसास
तुमसे बार-बार मिलने को उकसा गया .....
तुम्हारी बातों का वो सिलसिला 
मेरी नज़रों में तुम्हे खास बना गया .......
शुक्रगुजार हूँ उस कायनात का मैं 
जिसने मुझे तुमसे मिलाया .......
बेरंग उदास जीवन में मेरे 
प्यार के रंग ले आया
कुछ अफ़सोस सी थी जिन्दगी .......
कुछ अधूरे से पलछिन थे .....
कई जागती रातों में 
कई अधूरे सपने थे ........
तुमने आकर जैसे 
मौसम की करवट ही बदल दी .......
खामोश जुबान को मेरे लफ्ज दे दिए--  गुनगुनाने को
सपनों में रंग भर दिए -- मुस्कुराने को
अब गुजारिश है उस कायनात से .......
दे दुआएँ ऐसी की
जीवन का ये मोड़ हर मोड़ पर 
और भी खुबसूरत होता जाएँ.....

my engagement photos....
17/2/2013 आशीर्वाद दीजिये...




sagai ke pahale ki tasvir..


  me , my husband & sister 






17/2/2013
is photo me date galat ho gaya hai







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...