poem,poem for children,current article,article about children,hindi poem ,story, short story,hindi quote,short quote,hindi short quote,love quote,hate quote,hindi poem
रविवार, 16 मार्च 2014
गुरुवार, 6 मार्च 2014
mata- pita माता- पिता
हाइकू
नौ महीने से
सींचा कोख मे माँ ने
राजकुमारी
हाथ थामती
हर संकट , दुःख
हर लेती माँ
त्याग कि देवी
ममता कि छाँव माँ
प्रेम लुटाती
बरगद सा
उंगलियाँ थामे वो
पिता है खड़ा
कठोर बन
देता हिम्मत पिता
मार्ग दिखाता
माता कि डांट
पिता कि फटकार
जीना सफल
कंधा पापा का
बैठकर घूमती
देखती जग
उंगली थामे
चलना सिखा मैंने
माता - पिता से
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014
kala - kavita कला - कविता
ओ मेरे कलाकार
सुन लो इस कविता कि पुकार
तुम उतारो अपने मन कि बात .......
अपनी कला में
मै कविता में कहूँगी
अपने सारे जज्बात ........
तुम चुन - चुन रंग भरना इसमें
मै लिखूँगी शब्दों से सभी सुनहरी याद......
तुम रंगों से जान भरना
मै शब्दों में लिखूँगी हमारे दिल कि बात ....
तुम बनाना नीली चादर ओढ़े रात
मै लिखूँगी सजीले सपनों कि बात .....
तुम बनाना दो प्रेमी का जोड़ा
मै अपनी कविता से पहनाऊँगी उन्हें
एक-दुजे के बाँहों का हार .....
तुम अपनी कला से सजाना
मेरे मन कि दिवार .....
मै अपनी कविता से करुँगी
तुम्हारे ह्रदय में झंकार ....
ओ मेरे कलाकार
सुन लो इस कविता कि पुकार ........
रविवार, 16 फ़रवरी 2014
Mook Awaaz मूक आवाज
अपनें इशारों से हवा में
कितने ही तस्वीर उकेरती ......
अपने हाथों से अदृश्य
कल्पना को दृश्य देती .....
अपनी आँखों से ना जाने
कितने ही भाव उकेरती ......
अ आ अं अः स्वर से
अपनी बातों को कहती .....
सिमित शब्दों में वो
अपनी सारी बातें कह जाती .....
अभिव्यक्ति के एक माध्यम से
वंचित होने के साथ ही ,,,,,
उसने नए आयाम दिए है
अपनी भावनाओं को कहने को ......
वो मूक आवाज थोड़ा - थोड़ा बोलती थी
हमेशा से अपने इशारों में ,,,
अपनें हाथों से
अपनी आँखों से
अपने सिमित स्वरों से
पर आज वो बहुत खुश है
क्यूंकि उसने बोलना सीख लिया है
अपनी कलम से....
hindi prem geet,hindi prem kavita,hindi prem kahaniya,hindi love poem,hindi love story,hindi love quotes,hindi love shayari,hindi poetry on girls,hindi poetry for girls,hindi poetry for mother,haiku,hindi short story,nature hindi poem,hindi prem kahaniya.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



.jpg)



.jpg)
.jpg)