सुख - दुःख में जो साथ दे परायों में अपनों का अहसास दे जिससे जुड़ा ना हो कोई मज़बूरी का रिश्ता जिसे दिल ने माना है अपना ही हिस्सा वो प्यारा सा अहसास है दोस्ती... उसके आने से चहरे पर मुस्कान खिले उसके जाने पर दिल फिर उसकी याद करे.. शरारत और मस्ती है उसकी अदाओं में पर बोले तो यूँ लगे जैसे मिश्री घुली हो उसकी बातों में जिसका हर अंदाज है निराला वो प्यारा सा नाम है दोस्त जिंदगी के हर उतार - चढाव में जो एक सा रहे ख़ुशी में साथ दे गम मे हाथ थाम ले... रूठने का मनाने का... फ़साना है ये प्यार जताने का.. वो अफसाना है दोस्ती... सबसे अजीज है.. दिल के करीब है वो रात - रात भर जिसकी बाते ना हो ख़त्म सुबह हुयी नहीं की फिर करे बक - बक.. वो प्यारा सा सिलसिला है दोस्ती... फूलों की तरह जीवन में मेरे खिलता है जो हवा की तरह आस -पास महकता है जो रोशनी की तरह हरपल चमकता है जो.. वो खुबसूरत बहार है दोस्ती...:-) |
|---|
poem,poem for children,current article,article about children,hindi poem ,story, short story,hindi quote,short quote,hindi short quote,love quote,hate quote,hindi poem
दोस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दोस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 4 अगस्त 2012
Dosti Friendship दोस्ती
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
