फ़ॉलोअर

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

Bheega Man भीगा मन



चंद लफ्ज काफी है जज्बात बयां करने को  
ग़र कोई जज्बाती मिल जाए तो....



मुस्कुराऊँ तो किस नज़ारे को देखकर 
आँखों में तुमने आंसू भर दिए है.....
अब तो सब कुछ 
भीगा - भीगा सा दिखता है....



दर्द इतना है मेरी आँखों में 
छुपा भी नहीं सकती 
जिसे अपनी बातों में ........
लोग कहते है बहुत बोलती हो तुम
उन्हें क्या पता कितना 
कुछ है बाकि अभी कहने को .......
जो छुपा रखा है 
दिल के गहरे जज्बातों में....



प्यार बनकर आई थी 
अब गलती बन गयी हूँ आपकी
कभी आपकी नजर मुझे ढूंढा करती थी ........
अब मुझसे नजरे मिलाना भी 
खता बन गयी है आपकी....



इस उम्मीद से जागते है की
आये कोई पैगाम उनका
रात बीत गई , सुबह हो आई .......
ना आया कोई दुआ - सलाम उनका
बेरहम है वो जानते नहीं
क्या बीतती है दिल पर
बड़े आराम से कह कर चल दिए ......
ये अदाज - ए -  इश्क है उनका.....
****************************************
***********************************

बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

Kirache Teri Yaodon Ke किरचे तेरी यादो के.....



किरचे तेरी यादो के संभाले थे अब भी 
दो को जोड़ दिया है 
एक अभी जोड़ रहा हूँ .....
कुछ बाकि पड़े है अभी.....

किरचे तेरे ख्वाबों के जो सजाये थे तूने कभी 
अपनी हँसती आँखों में
तीन ही तो थे ........
एक तुम अपने साथ ले गई 
आजीवन साथ - साथ रहने के .......
एक क्या था कभी बताया भी तो नहीं.........
जब भी पूछता हूँ तो टाल दिया करती थी...
एक देखो मैंने पूरा करके सजा दिया है..........

किरचे हमारे अरमानों के जो शीशे से भी नाजुक थे
तुम्हारे जाते ही कुछ टूट गए थे.....
कुछ संभाल लिए थे वक्त रहते ही......
उन्हें भी तो ठीक करना है...
उनमे तुम जो बसी हो...
उन्हें कैसे टूटने दे सकता हूँ .........

तुम्हारे ख्वाब, तुम्हारे सपनों को मैं जरुर पूरा करूँगा
तुम्हे फिर ले आऊँगा हमारी ख्वाबों की हंसती दुनिया में..

कुछ यादें जिन्हें अभी जुड़ना बाकी है
सोच रहा हूँ उन्हें तुम्हारे साथ पूरा करूँ...

बोलो दोगी न तुम मेरा साथ ?????

 




मंगलवार, 29 जनवरी 2013

Tere aane se तेरे आने से



तेरे आने से रोशन मेरा जहाँ हो गया
तेरे प्यार से महकता आशियाँ हो गया .....
तेरी आदाएं कोमल तितली सी है
तेरे आने से मेरा जीवन गुलिस्ताँ हो गया....

रंग इतने लाई है तू जीवन में मेरे
की अब हर शमाँ रंगीन हो गया ....
सादगी तेरे व्यवहार की ऐसी मनमोहक है
की मै तो तुझमे ही खो गया .....

यूँ शुभ कदमों से तू मेरे घर आई है
की मेरा घर , अब घर नहीं जन्नत हो गया .....
भोर की पहली किरण के साथ ही 
तेरा मधुर आवाज में कृष्ण को पुकारना
मेरा मंदिर , मंदिर नहीं गोकुलधाम हो गया ......

हे प्रिय, हे गंगा, हे तुलसी, हे लक्ष्मी
और किस - किस नाम से पुकारूँ मै तुझे
तेरी भोली सीरत पर मै तो  फ़ना हो गया...
तेरे आने से रोशन मेरा जहाँ हो गया
तेरे प्यार से महकता आशियाँ हो गया .....
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...