फ़ॉलोअर

रविवार, 8 जनवरी 2012

Na Jao Tum Abki Bar ना जाओ तुम अबकी बार



आज कह दूंगी सारी बात 
बता दूंगी अपने सारे जज्बात 
दिखा दूंगी वो सारी याद 
जो उनके ना होने पर 
थे मेरे तन्हाई के साथ 
फिर करुँगी एक फरियाद 
की ना जाओ तुम अबकी बार 
की ना जाओ तुम,,
कब तक रह पाऊँगी तुम्हारी यादो के साथ 
तुम्हारी कही उन अधूरी बातो के साथ
उन बातो के पूरा होने के इंतज़ार के साथ 
जब तुम्हारा आना होता है तो
वो अधूरी बाते पुरानी हो जाती है
फिर एक दौर नयी शुरुवात की
फिर उसमे एक अधूरी बात
कैसे पूरी होंगी वो अधूरी बातें
रुक जाओ तुम इसबार 
फिर करती हुं एक फरियाद 
की ना जाओ तुम अबकी बार ....


रविवार, 1 जनवरी 2012

Bas Aage Badhate Jana Hai बस आगे बढ़ते जाना है.



बीते समय में मिली खुशियों का हाथ थाम
नए साल में उन खुशियों को और भी बढ़ाना है
बस आगे बढ़ते जाना है....

मिला जो वो बहुत ही अच्छा था 
जो ना मिला उसे अब पाना है 
मेहनत करते जाना है 
बस आगे बढ़ते जाना है....

नया साल , नया अहसास 
अब पूर्ण विश्वास के साथ 
नया संकल्प भी बनाना है 
संकल्प को पूर्ण करने का 
प्रयास भी करते जाना है
बस आगे बढ़ते जाना है 

ना विराम है,  ना आराम है 
जीवन गतिशीलता का नाम है 
रफ़्तार हमको भी अब बढ़ाना है 
समय के साथ चलते जाना है 
बस आगे बढ़ते जाना है 


नया साल आप सभी के जीवन में अपार खुशिया लेकर आये .
इस मंगलकामना  के साथ मेरी ओर  से आपको एवं आपके परिवार को नववर्ष कि हार्दिक शुभकामनाये ...



सोमवार, 28 नवंबर 2011

Usaka Ahsas उसका अहसास



सूरज की पहली किरण के साथ जब उसका चेहरा दिख जाये...
मन के गलियारे में रोशनी छा जाये .


भीगी केशुवो को जब वो लहराए ,
उसकी हर बूंद ,,,ओस की बूंद की तरह धरा को भिगाए.


होंठो से बोले तो यू लगे की ,, कोई गुलाब की पंखुड़ी बिखर जाये
सुनी डगर को मेरी फूलो से सजाये


पलकें झुकाए कभी पलकें उठाये
कभी अँधेरा तो कभी सारा जग रोशनी से भर जाये


उसके मुस्कुराने से जग रोशन हो जाये
मुस्कुराती है जब वो तो मेरा रोम रोम खिल जाये


कह दुंगा अब उससे जो अब तक ना कह पाया
फिर चाहे मना करे या मान जाये...
चाहे हसे या मुस्कुराये ....









रविवार, 13 नवंबर 2011

Bal Diwas बालदिवस




बालदिवस 
सभी बच्चो को बालदिवस कि शुभकामनाये...




 १४ नवंबर १८८९ को हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस हैं 
इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता जी का नाम स्वरूप रानी हैं..
      नेहरू जी को गुलाब के फुल बहुत पसंद हैं , वे बच्चो से भी बहुत प्यार करते हैं .इसलिये सभी बच्चे उन्हें चाचा जी के नाम से बुलाते हैं ...
      चाचा नेहरू जी बच्चो से बहुत प्यार करते थे इसलिये उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में पुरे भारत में बडी धूमधाम से मनाया जाता हैं ...
       इस अवसर पर बच्चे अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय में रंगबिरंगे कलात्मक समारोह का आयोजन करते हैं . और  इस तरह से  वे चाचा नेहरू जी का जन्म दिवस मनाते हैं ..





प्रिय बच्चो ,,,,,
तुम हि प्यार हो 
तुम हि विश्वास हो 
तुम हि तो भारत देश का आधार हो 
तुमसे हि आशा हैं 
तुमसे हि अभिलाषा हैं
तुम हि देश का नीव, 
तुम हि इमारत हो 
तुम हि बढता संसार हो ..







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...