|
खता कुछ कर गई मैं
पर वफ़ा भी कम ना की....
दी सदायें मोहब्बत की बहुत
पर उसने माफ़ी ना दी....
दी दलीले बहुत खता की
पर उसने सजा ही दी....
रूठ बैठे है वे जालिम
छोटी सी बात पर.......
और कहते रहे सभी से
की हमने वफ़ा ना की....
कब तक मनाएगी रीना
उस रूठे मोहब्बत को......
जिसे तेरे दर्द - ए - दिल की
धड़कन भी सुनाई ना दी.....
खता कुछ कर गई मैं
पर वफ़ा भी कम ना की....
|
poem,poem for children,current article,article about children,hindi poem ,story, short story,hindi quote,short quote,hindi short quote,love quote,hate quote,hindi poem
शनिवार, 20 अक्टूबर 2012
Ruthe Huve Ho Kyun रूठे हुवे हो क्यूँ...
रविवार, 14 अक्टूबर 2012
Kaisy -Kaisy Boli कैसी - कैसी बोली...
बोलियों की बोली
सबसे अच्छी बोली..
काम करवाने में सफल है
सुनों - सुनाओं
रोज उपयोग में लाओ
मीठी बोली..
इस बोली पर किसी का रोक नहीं
सब पर इसका दावा है
प्रेमी - प्रेमियों के लिए
सबसे बढियाँ बोली
दिल जितने में सफल
सुन्दर - सुन्दर मनमोहिनी
सुन्दर - सुन्दर मनमोहिनी
प्यारी बोली...
थोड़ा - थोड़ा प्यार
थोड़ा - थोड़ा टकरार
कभी देती माँ का प्यार
कभी सास बनकर रहती तैयार
बहुओं की प्यारी सास
सास की प्यारी बहुएँ
करे एक - दूजे पर प्रहार
सास-बहु की ये
तीखी बोली...
" मै " का महत्व बढ़ाना है
सबसे आगे जाना है
तो बोलो ऐसी बोली
जो कर दे सबको पस्त
सबसे अधिक वे लोग करते
है इसका इस्तेमाल
जो ना देख सके किसी को मस्त
वो बोलें हैं
कड़वी बोली..
कर दे काया पलट सभी का
रंगीन , खुशहाल जीवन में
स्याह रंग भर दे
करती कमाल झट - फटाफट
सबसे खतरनाक,, सबसे असरदार
ऐसी है ये
जहरीली बोली...
कैसी - कैसी बोली...
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2012
Sahara Nahi Sath Dene Aaya Hun सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ..
|
सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ.....
तेरे गम को भुला दूँ....
ये नहीं कह सकता
हाँ तेरा गम बांटने आया हूँ.....
रिश्ते तो बहुत निभाए है तुने
मै अपनी दोस्ती निभाने आया हूँ......
खुबसूरत नजारों की बात नहीं करता मैं
पर मैं अपनी नजरों से तुझे दुनिया दिखने आया हूँ....
शोहरत देने की हैसियत नहीं है मेरी
पर मै तुझे खुशियाँ देने आया हूँ.....
मंजिल तक पहुँचा दूंगा ये नहीं जानता
हाँ पर तेरे - मेरे मंजिल को एक करने आया हूँ.......
आशियाना तो नहीं बना सकता मै
हाँ पर तुझे एक प्यारभरा घर देने आया हूँ.....
रंग कितने ला पाऊंगा
तेरे जीवन में इसका तो पता नहीं
हाँ पर सिंदूरी रंग में तुझे रंगने आया हूँ......
कितने चाँद -तारे सजा पाउँगा
तेरे दामन में ये खुदा ही जाने
पर मै तेरे दामन को खुशियों से भरने आया हूँ....
झूठे वादे नहीं करता मै
पर मै तुझे अपना बनाने आया हूँ...
सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ...
|
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2012
Ahsas अहसास ...
दर्द
दर्द जब गहराता है
उदासी जब आती है
जब कोई साथ नहीं निभाता
जब किसी का साथ नहीं भाता
अश्रु ही भाता है
अश्रु ही साथ निभाता है
बहता है आँखों से
सारे दर्द बहा ले जाता है
मन खाली सा
हल्का - सा हो जाता है
दर्द जब गहराता है..
सपने
नाहक सपने आते है
आँखों में बसते है
समाते है
दर्द देते है
सुकून ले जाते है
पुरे नहीं होते
टूट जाते है
तो क्यूँ ये सपने आते है...
अहसास
अहसास प्यार लाता है
प्यार खुशियाँ लाता है
खुशियाँ थोड़े गम भी साथ ले आता है
गम बेचैनी लाता है
बेचैनी तड़प ले आता है
तड़प दर्द ले आती है
दर्द दिल को पिघलाता है
पिघला दर्द आँखों से बहता है
जो आँसू कहलाता है
आँसू तब तक ना थमते है
जब तक तू ना आता है
जब तू आता है
मेरा अहसास तेरे
प्यार में खो जाता है
और तेरा प्यार मुझे
मेरी ख़ुशी का अहसास दिलाता है...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

.jpg)
.jpg)






.jpg)