फ़ॉलोअर

रविवार, 14 अक्तूबर 2012

Kaisy -Kaisy Boli कैसी - कैसी बोली...




बोलियों की बोली                                                      
सबसे अच्छी बोली..
काम करवाने में सफल है 
सुनों - सुनाओं
रोज उपयोग में लाओ 
मीठी बोली..








इस बोली पर किसी का रोक नहीं 
सब पर इसका दावा है
प्रेमी - प्रेमियों के लिए
सबसे बढियाँ बोली
दिल जितने में सफल 
सुन्दर - सुन्दर मनमोहिनी
   प्यारी बोली...






थोड़ा - थोड़ा प्यार
थोड़ा - थोड़ा टकरार 
कभी देती माँ का प्यार                                                          
कभी सास बनकर रहती तैयार 
बहुओं की प्यारी सास 
सास की प्यारी बहुएँ
करे एक - दूजे पर प्रहार
सास-बहु की ये 
    तीखी बोली...





" मै " का महत्व बढ़ाना है 
सबसे आगे जाना है
तो बोलो ऐसी बोली
जो कर दे सबको पस्त
सबसे अधिक वे लोग करते
 है इसका इस्तेमाल
जो ना देख सके किसी को मस्त
वो बोलें हैं 
कड़वी बोली..





कर दे काया पलट सभी का
रंगीन , खुशहाल जीवन में                    
 स्याह रंग भर दे
करती कमाल झट - फटाफट
सबसे खतरनाक,, सबसे असरदार               
ऐसी है ये
जहरीली बोली...

कैसी - कैसी बोली...




-->

31 टिप्‍पणियां:

  1. कोयल बोली
    दुनिया डोली
    ..तो बोलो ऐसी बोली
    वाह जी वाह.....

    जवाब देंहटाएं
  2. बोलियों का विज्ञापन...मीठी रसीली जहरीली
    कड़वी तीखी प्यारी...वाह!! असरकारक|

    जवाब देंहटाएं
  3. काम की बस एक ही बोली ...मीठी बोली ...मीठी बोली !

    जवाब देंहटाएं
  4. बोलो सिर्फ ...मीठी बोली बहुत सुंदर !

    शब्दों की कारीगरी कोई आप से सीखे

    जवाब देंहटाएं
  5. बस एक ही बोली बोलो
    बस मीठा मीठा बोलो..बहुत मीठी रचना..

    जवाब देंहटाएं
  6. ये बोली की केमिस्ट्री बड़ा ही रास आया...और साथ में फोटो भी सबकुछ बयां कर रही है |

    जवाब देंहटाएं
  7. बोलिए सुरीली बोलियां... खट्टी मीठी आँखों की रसीली बोलियां......

    सुन्दर :-)

    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  8. मीठी कोयल सी कूक सुनाती सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही सुंदर ...बोली अच्छी लगी

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर रचना...
    बस मीठी बोली बोलना
    कानो में मिश्री घोलना

    जवाब देंहटाएं
  11. थोड़ा - थोड़ा प्यार
    थोड़ा - थोड़ा टकरार .........तकरार ..........

    कभी देती माँ का प्यार

    खा कुर्सी विकलांग की औरों को दे पीड़ा ,

    कहे केजरीवाल को जो नाली का कीड़ा ,

    वह बोली है सरकार की ,गुर्र गुर्र गुर्रार की ,कानूनी तकरार की (बोले तो क़ानून मंत्री की बोली ,खोके अपना आपा )

    जवाब देंहटाएं
  12. थोड़ा - थोड़ा प्यार
    थोड़ा - थोड़ा टकरार .........तकरार ..........

    कभी देती माँ का प्यार

    खा कुर्सी विकलांग की औरों को दे पीड़ा ,

    कहे केजरीवाल को जो नाली का कीड़ा ,

    वह बोली है सरकार की ,गुर्र गुर्र गुर्रार की ,कानूनी तकरार की (बोले तो क़ानून मंत्री की बोली ,खोके अपना आपा )

    बहुत बोध परक बोलियाँ आपने सुनव़ाईं हैं बढ़िया तंज और व्यंजना .

    कागा काको धन हरे ,कोयल काको देय ,

    मीठे बोल सुनाय के ,जग अपनों कर लेय .

    कहा भी गया है आदमी गुड़ न दे तो गुड़ जैसी बात तो कह दे .

    ऐसी वाणी बोलिए ,मन का आपा खोय ,

    औरन को शीतल करे आपहु शीतल होय .

    ऐसी वाणी बोलिए होश हवास सब खोय ,

    केजरी को कीड़ा कहे ,आपहु कीड़ा होय .

    जवाब देंहटाएं
  13. इन रचनाओं में मीठी बोली ही है ,जो पाठकों को यहाँ तक खिंच लाती है.


    मोहब्बत नामा
    मास्टर्स टेक टिप्स

    जवाब देंहटाएं
  14. रीना जी वाकई दिल को छू गई आपकी रचना

    जवाब देंहटाएं
  15. हृदयस्पर्शी भावपूर्ण प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  16. शब्द सम्हारें बोलिये,शब्द के हाथ न पाँव
    एक शब्द औषधि करे,एक शब्द करे घाव,,,,

    RECENT POST ...: यादों की ओढ़नी

    जवाब देंहटाएं
  17. मीठी बोली प्यार बीज है बोने वाली। सुंदर प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत अच्छी बात बोली है आपकी कविता।


    सादर

    जवाब देंहटाएं
  19. कविता के माध्यम से अपने बोली को परिभाषित किया है बहुत खूब ।

    जवाब देंहटाएं
  20. आपको ये जानकार ख़ुशी होगी की एक सामूहिक ब्लॉग ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''शुरू हो चुका है.जिसमे भारतीय ब्लोगर्स का परिचय करवाया जायेगा.और भारतीय ब्लोग्स की साप्ताहिक चर्चा भी होगी.और साथ ही सभी ब्लॉग सदस्यों के ब्लोग्स का अपडेट्स भी होगा.ये सामूहिक ब्लॉग ज्यादा से ज्यादा हिंदी ब्लोग्स का प्रमोशन करेगा.आप भी इसका हिस्सा बने.और आज ही ज्वाइन करें.जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा.
    लिंक ये है
    http://indians-bloggers.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  21. sabhi kuch to kah dala aapne jo jaisa bolega vaisa ho sunega..
    bahut hi khubsurat shabdo se bani rachna acchhi lagi.....
    jai mata di....

    जवाब देंहटाएं
  22. ना कागा ना मोर सी , कोयलिया सी बोल
    हर ले सबकी पीर तू,मन में मधुरस घोल |

    बोल के सभी रूपों को सुंदरता से शब्द चित्र में ढाला है.

    जवाब देंहटाएं
  23. शानदार प्रस्तुती के लिए बधाई स्वीकार करे
    सादर !!


    You are welcome to my blog-
    http://rohitasghorela.blogspot.com/2012/10/blog-post_17.html

    जवाब देंहटाएं
  24. शानदार प्रस्तुती के लिए बधाई स्वीकार करे

    सादर !!

    you are welcome to my blog-
    http://rohitasghorela.blogspot.com/2012/10/blog-post_17.html

    जवाब देंहटाएं
  25. मीठी..प्यारी..तीखी...कडवी....ज़हरीली बोली....वाह :) :) बहुत पसंद आई हमें ये बोलियाँ :)

    जवाब देंहटाएं
  26. बहुत सुन्दर और सार्थक प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  27. तरह तरह की बोली
    कजवी मीठी तीखी जहरीली
    पर िसमें सबसे प्यारी सबसे कामयाब
    बस मीठी मीठी बोली ।

    प्यारी प्यारी रचना ।

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...