|
काश इस वक्त को भी
हमसे प्यार हो जाए
जब आप दूर रहो
तो ये वक्त तेजी से गुजरता जाए
और जब आप पास आओ तो
ये वक्त चुपके से ठहर जाए
काश इस वक्त को भी हमारे
प्यार पर प्यार आ जाए
घड़ी के तीनों काँटों कि आवाज को महसूस किया है हर लम्हें में तुम्हें याद किया है वक्त कि हर आहट याद तुम्हारी दे जाती है कभी तुमसे मीलने कि खुशी कभी बिछड़ने का गम साथ ले आती है कुछ ख्वाहिशे वक्त कि मोहताज होती है शायद वो ख्वाहिशे पूरी भी हो जाये कभी.. पर वो बिता हुआ वक्त फिर लौट कर नहीं आ सकता.. जिस वक्त में इन ख्वाहिशो को पूरा होना था.. अजीब दास्ताँ है ये.. |
poem,poem for children,current article,article about children,hindi poem ,story, short story,hindi quote,short quote,hindi short quote,love quote,hate quote,hindi poem
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013
wakt वक्त
गुरुवार, 19 दिसंबर 2013
Tera Roop Mera Rang तेरा रूप मेरा रंग
तू कला मै कविता
तू सोच मै शब्द
तू कागज मै कलम .......
चलो बनाएँ एक
ऐसी बोलती तस्वीर ,,,,,
जिसमे रूप तुम्हारा हो
और रंग मेरा ......
जिसमे जिस्म तुम्हारा हो
और सांसे मेरी .....
जिसमे दिल तुम्हारा हो
और धड़कने मेरी ....
जिसमे आँखे तुम्हारी हो
और सपने मेरे ....
जिसमे होंठ तुम्हारे हो
और मुस्कुराहट मेरी ....
जिसमे भावना तुम्हारी हो और
अहसास मेरे .....
आओ गढ़े एक ऐसा चित्र
जिसमे तेरा रूप और मेरा रंग
मिलकर बन जाए प्रेम तरंग .....
|
बुधवार, 11 दिसंबर 2013
Kaha Ho Tum कहाँ हो तुम
|
सप्ताह के अंत में
होता था तुम्हारा आना …
वो एक शाम
जो गुजारा करते थे
तुम मेरे नाम ......
प्रेम कि उष्णता लिए
होंठो पर ढ़ेर सारी मुस्कान
बिसराकर सारे गम - और - ख़ुशी
हो जाती तुम्हारे प्रेम में
मै पगली गुमसुम गुमनाम.....
पिछले कई सप्ताह से
कर रही हूँ तुम्हारा इंतजार ....
कहाँ खो गए तुम .....
वो प्रेम कि ऊष्मा अब
इंतजार कि ठंड में बदल रही है ....
आँखों के बरसते आंसू अब
इंतजार कि हद बता रहें हैं ....
कहाँ हो तुम
कहाँ चले गए.....
|
रविवार, 8 दिसंबर 2013
Mai haari par prem jeet gaya मैं हारी - पर मेरा प्रेम जीत गया
कोई जीत कर भी कभी -कभी प्रश्नचिन्ह सा रह जाता है,,,
पर प्रेम में प्रेम के लिए हारना कितना सुखद अनुभव देता है
अपने प्रेम को जीत कि ख़ुशी में आनंदित देख मेरा समर्पण कितना तृप्त हो जाता है ..
प्रेम कि ख़ुशी और मन कि तृप्ति के लिए ये हार मुझे तो हार सी नहीं लगती....
लो आज फिर हार गई मैं
" मैं हारी - पर मेरा प्रेम जीत गया "
हारकर भी जीत का सुखद अनुभव
आहा || मन कितना तृप्त हो गया
हाँ यही तो प्रेम है.....
ये मेरा अलग सा प्रेम अहसास है..
इसलिए तो जरा खास है........
सुखद हार जीत के बाद अब कुछ मीठा हो जाये....
:-)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





.jpg)

.jpg)