फ़ॉलोअर

सोमवार, 30 जून 2014

अहसास



यूँ बारिश में भीगना 

चहरे पर रिमझिम बूंदों का गिरना
ठन्डे-ठन्डे अहसास में
जब तुम प्यार से बुलाते हो
सालसा के डांस पर 
पुराने गीत गुनगुनाते हो
" आज फिर तुमपे प्यार आया है
बेहद और बेहिसाब आया है "
चार पंक्ति के गीत 
और सालसा के चार फेरों में 
जब तुम्हारा रोमांस ख़त्म हो जाता है
डर में मुस्कराहट घोलकर
कॉफी की मांग करते हो
सच पूछो तो बड़े भोले से लगते हो
ठंडी बयार , भीगा सा मौसम
और गरमागरम कॉफी के साथ
जब तुम कहानीयाँ सुनाते हो
एक अलग ही सपनों की 
दुनिया में ले जाते हो
गाल पर हाथ धर
शून्य में देखते हुए 
कॉफी की चुस्कियां लेते हो
सच पूछो तो बड़े भोले से लगते हो










hindi prem geet,hindi prem kavita,hindi prem kahaniya,hindi love poem,hindi love story,hindi love quotes,hindi love shayari,hindi poetry on girls,hindi poetry for girls,hindi poetry for mother,haiku,hindi short story,nature hindi poem,hindi prem kahaniya.



शुक्रवार, 9 मई 2014

Naari Roop नारी रूप


नारी तू है मूरत एक
लेकिन तेरे रूप अनेक ......

जन्म लिया जब बेटी बनकर
किलकारी से किया घर को गुंजन
मधुर पाजेब कि झंकार से
पुरे घर में करती तू झम-झम
बनी किसी कि जब तू दुल्हन
रोशन करती उसका घर-आँगन
घर में आई धर लक्ष्मी रूप
पवित्रता तेरी माँ तुलसी रूप

नारी तू है मूरत एक
लेकिन तेरे रूप अनेक ......

आई जब तू ममत्व धरा पर
अाँचल में अमृत रस भर
ह्रदय में लिए प्रेम अपार
करती तू बच्चों का जीवन साकार
और भी हैं तेरे कितने रूप
तू हरदम सहती छाँव और धूप

मिलता जब भी स्नेह तुम्हें
महकती बन तू कोमल फूल 
नजर पड़े जो अस्मत पर तेरे
तू बन जाती कठोर शूल 

नारी तू है मूरत एक
लेकिन तेरे रूप अनेक ....








hindi prem geet,hindi prem kavita,hindi prem kahaniya,hindi love poem,hindi love story,hindi love quotes,hindi love shayari,hindi poetry on girls,hindi poetry for girls,hindi poetry for mother,haiku,hindi short story,nature hindi poem,hindi prem kahaniya.

बुधवार, 26 मार्च 2014

Shabd-rekha-chitra शब्द - रेखा - चित्र


ओ मेरे कलाकार सुन लो इस 
कविता कि पुकार....
मै जो कहूँ शब्द - शब्द 
तुम खींचते जाना रेखाएँ .....
मै जो कहूँ बगिया हो सुन्दर
तुम बनाना पुष्प , वृक्ष और लताएँ .....
मै जो कहूँ हमारा घर हो प्यारा
तुम रंगना उसे ऐसा जो लगे एकदम सा न्यारा .....
मै जो कहूँ दो प्रेमी का जोड़ा
तुम बनाना कुछ ऐसा जिसमे अश्क हो हमारा थोड़ा- थोड़ा ....
मै जो कहूँ आजीवन हम रहेंगे साथ
तुम बनाना मजबूती से पकड़े हुए दो हाथ...
मै जो कहूँ मेरा पूरा कर दो संसार
तुम बनाना एक खिलखिलाती नन्हीं मुस्कान ....
ओ मेरे कलाकार सुन ली जो तुमने इस कविता कि पुकार
जीवन सफल हुआ है मेरा ....
ना ही कोई छल कपट
ना ही है इसमें कोई धोखा
कला - कविता का ये संगम अनोखा...
ओ मेरे कलाकार 
तुम ही हो मेरा जीवन
तुम ही हो मेरा सम्पूर्ण संसार.....

ये मेरा प्रेम अहसास है...
इसलिए जरा खास है...







hindi prem geet,hindi prem kavita,hindi prem kahaniya,hindi love poem,hindi love story,hindi love quotes,hindi love shayari,hindi poetry on girls,hindi poetry for girls,hindi poetry for mother,haiku,hindi short story,nature hindi poem,hindi prem kahaniya.

रविवार, 16 मार्च 2014

holi होली हाइकु


बहार लाए
रंगों कि बरसात 
फागुन आए

फागुन आए 
सजनवा छबीला
रंग लगाए

रंग लगाए 
कि मोहे तड़पाए
बहियाँ मोड़े

बहियाँ मोड़े
चुटिया मोरी खींचे
मोहे सताए

मोहे सताए 
मुँहवां बीचकाए
रंग लगाए

रंग लगाए 
मनवा खिल जाए
फागुन आए.....



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...